हमारी वेबसाइट starvault.in में आपका स्वागत है। आज हम विश्व Chess चैंपियन गुकेश की Net Worth तथा उनकी Earning के बारे में जानेंगे। हमारी इस वेबसाइट पर आपको विभिन्न प्रमुख व्यक्तियों की संपत्ति आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। इसी श्रंखला में आज हम मनीष पाण्डे के संपत्ति के बारे में जानेंगे।
डोमराजू गुकेश शतरंज की दुनिया में तेजी से उभरती प्रतिभा है। महज 18 वर्ष की आयु में ही ये विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। ऐसा करने वाले ये विश्व के सबसे युवा शतरंज खिलाड़ी है। गुकेश ने अपने अविश्वसनीय कौशल और दृढ़ संकल्प से प्रशंसकों को मोहित किया है। डोमराजू गुकेश का जन्म 29 मई 2006 को चेन्नई में हुआ। इनके पिता डॉ. रजनीकांत ENT सर्जन तथा माता डॉ. पद्मा एक Microbiologist है। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा वेलाम्मल विद्यालय, चेन्नई से पूरी की और इन्होंने महज 7 साल की उम्र से ही शतरंज खेलना शुरू कर दिया।
अनुशासित दृष्टिकोण और बेजोड़ समर्पण के साथ इंहोने शतरंज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में जल्द ही अपनी पहचान बना ली। 2017 में डोमराजू गुकेश ने शतरंज में अंतराष्ट्रीय मास्टर का खिताब हासिल किया तथा 2019 में महज 12 वर्ष की उम्र में ही ग्रैंडमास्टर की उपाधि मिल गई। ग्रैंडमास्टर की उपाधि पाने वाले ये विश्व की तीसरे सबसे युवा शतरंज खिलाड़ी है। डोमराजू गुकेश साल 2014 में कैंडिडेटस टूर्नामेंट में भी सबसे काम उम्र के चैंपियन बने।
गुकेश की Net Worth ?
विश्व शतरंज चैंपियन बनने से पहले गुकेश की Net Worth लगभग 8 करोड़ रुपये थी जो चैंपियन बनने के बाद बढ़कर लगभग 21 करोड़ रुपये हो गई। 2024 में शतरंज चैंपियन बनने के बाद गुकेश को कुल 16.45 करोड़ की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई जिसमें 11. 45 करोड़ रुपये विश्व शतरंज चैंपियनशिप की प्राइज मनी है तथा 5 करोड़ रुपये तमिलनाडु सरकार की पुरस्कार राशि भी शामिल है। 2024 की शुरुआत में गुकेश ने कैंडिडेटस टूर्नामेंट जीतने पर इनके स्कूल वेलाम्मल विद्यालय द्वारा Mercedes Benz E दी गई। साल 2024 गुकेश के लिए Dream Year साबित हुआ क्योंकि 2024 की शुरुआत में गुकेश ने कैंडिडेटस टूर्नामेंट जीता। वहीँ 2024 का अंत होते-होते ये शतरंज विश्व चैंपियन बन गए।
गुकेश की Earning ?
गुकेश की Earning का मुख्य Source विभिन्न Chess Championships ही है क्योंकि शतरंज जैसे खेल में दिमाग को फोकस रखकर ही रिहर्शल की जाती है अतः ये उतना ब्रांड प्रमोशन नहीं कर पाते है जितना अन्य स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी द्वारा किया जाता है। गुकेश केवल RBL Bank के ही ब्रांड Ambassador है।