जानिए कितना कमाते है हमारे “Captain cool” माही ? महेंद्र सिंह धोनी की Net Worth तथा उनके Earning Sources

हमारी वेबसाइट starvault.in में आपका स्वागत है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की Net Worth, उनके earning sources आदि का विस्तार से वर्णन करेंगे। हमारी इस वेबसाइट पर आपको भारत के विभिन्न महत्वपूर्ण व्यक्तियों की Net Worth, Earning Sources तथा संपत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है।

महेंद्र सिंह धोनी जिनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखण्ड के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता रांची में मेकॉन कंपनी के जूनियर मैनेजमेंट में काम करते थे व उनकी माता गृहणी थी। धोनी को बचपन में फुटबॉल तथा बैडमिंटन दोनों खेलों में रूचि थी परन्तु उनके विकेट कीपिंग की अच्छी स्किल से कोच के कहने पर क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। धोनी दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज है जिन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच, 300 वनडे मैच, 98 T20 मैच खेले है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर में 17 हजार से ज्यादा रन बनाये है। इन्होंने अपने कैरियर में क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम किये है जैसे – ये एकमात्र इंडियन विकेटकीपर बल्लेबाज है जिन्होंने अपने वनडे कैरियर में 10 हजार से ज्यादा रन बनाये है। साथ ही एक कप्तान के रूप में सभी प्रारूपों में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड भी महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। इसके अलावा ये भारत के एकमात्र कप्तान है जिनकी कप्तानी में भारत ने 100 से अधिक वनडे जीत हासिल की है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का T20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप तथा 2013 में चैंपियन ट्रॉफी जीती। ये विश्व के एकमात्र कप्तान है जिनकी कप्तानी में किसी देश ने T20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप तथा चैंपियन ट्रॉफी तीनों टूर्नामेंट जीते है।

महेंद्र सिंह धोनी के Awards ?

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार – 2008
पदम् श्री – 2009 में
पदम् भूषण – 2018

महेंद्र सिंह धोनी की Net Worth ?

महेंद्र सिंह धोनी की Net Worth का कोई सार्वजनिक डाटा उपलब्ध नहीं है लेकिन कई रिपोर्ट्स जैसे फाइनेंस एक्सप्रेस आदि के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की Net Worth 1040 करोड़ रुपये है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर से संन्यास ले लिया परन्तु ये IPL में अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आते है। महेंद्र सिंह धोनी की Net Worth में इनके स्वयं के बिज़नेस वेंचर तथा ब्रांड Endorsement का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

महेंद्र सिंह धोनी की Property ?

Kailashpati Farmhouse, ranchi
Apartment in Worli area, Mumbai
Villa in Palm Jumeirah area, Dubai
Car Collection (Hummar H2, Audi Q7, Land Rover, Ferrari 599GTO, NissanJanga, Mercedes Benz GLE, Rolls-Royce, Silver Shadow ect.)
Bike Collection (Kawasaki Ninja H2, Harley Davidson, Fatboy, Ducaty 1098, Yamaha RD350 etc.)

महेंद्र सिंह धोनी के Earning Sources ?

महेंद्र सिंह धोनी की Net Worth

  1. क्रिकेट (Cricket) – महेंद्र सिंह धोनी ने हालाँकि अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर से सन्यास ले लिया लेकिन वो IPL में चेन्नई सुपरकिंग की तरफ से खेलते नजर आते है। महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से अब तक कुल 176 करोड़ रुपये कमाए है।
  2. Brand Endoresement – महेंद्र सिंह धोनी की Net Worth में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। फाइनेंस एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी एक ब्रांड Endorsement का 3.5 – 6 करोड़ रुपये चार्ज करते है। इनके द्वारा Endorsed ब्रांड निम्न प्रकार है –
    Citroen, Reebok, TVS Motorbike, GoDaddy, Spartam, Mastercard, Gulf oil, Indigo paints, Bharat Matrimony, Flipkart’s Cleartrip, Lay’s, RMotored, Orient Electric, Explosine, Whey, Eurogrip Tyres, Dream 11 आदि।
  3. महेंद्र सिंह धोनी के Business Venture ?
    महेंद्र सिंह धोनी की Net Worth में Business का महत्वपूर्ण योगदान है। इनके महत्वपूर्ण Business Venture निम्न प्रकार है –
    SEVEN – इसे 2016 में लॉन्च किया गया। यह Lifestyle casual wear तथा Footwear ब्रांड है।
    Sportsfit World – यह एक GYM chain है।
  4. Investment –
    महेंद्र सिंह धोनी की Net Worth में इनके द्वारा listed तथा कुछ Unlisted कंपनियों में investment भी है जो निम्न प्रकार है –
    CARS24 – Online Marketplace for Pre-owned vehicle
    Khatabook – digital Ledger app for Small Business
    Run Adam – Sports Tech company
    Fittr – Wearable Fitness Technolgy
    Garuda Aerospace – Drone Startup
  5. Sports – क्रिकेट के अलावा महेंद्र सिंह धोनी का अन्य स्पोर्ट्स में भी investment है तथा ये फ्रैंचाइज़ी के Co-Owner है जो निम्न प्रकार है –
    इंडियन सुपर लीग – Chennaiyin FC
    Hockey India League – Ranchi Rays
    Mahi Racing Team India
  6. Dhoni Entertainment Pvt Ltd – यह महेंद्र सिंह धोनी का प्रोडक्शन हाउस ही जो डिजिटल content वेब सीरीज, शार्ट फ़िल्में बनाता है। “M S Dhoni – The Untold Story” इस production house से निर्मित हुई थी।
  7. Hotel Mahi Residency – यह रांची में एक होटल चैन है जो महेंद्र सिंह धोनी का hospitality क्षेत्र में बिज़नेस का प्रमाण है।

महेंद्र सिंह धोनी के Charitable कार्य ?

महेंद्र सिंह धोनी एक अच्छे खिलाड़ी होने के साथ – साथ एक बेहतरीन इंसान भी है। ये philanthropy के बहुत से कार्य करते है जिनमें से कुछ नीचे दिए गए है।

ये विभिन्न संगठनों जैसे – UNICEF, CRY, Prayas Bharti Trust का donation द्वारा Support करते है।
महेंद्र सिंह धोनी ने 2013 में उत्तराखंड में बाढ़ के समय Chief Minister’s Relief Fund में 1 करोड़ रुपये Donate किये थे।
ये “Mukul Madhav Foundation” के Active donner है।

1 thought on “जानिए कितना कमाते है हमारे “Captain cool” माही ? महेंद्र सिंह धोनी की Net Worth तथा उनके Earning Sources”

Leave a Comment