आप सभी का हमारी वेबसाइट starvault.in पर हार्दिक स्वागत है। आज हम ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा की Net Worth, Property, Earning Sources और Luxury Lifestyle के बारे में जानेंगे। नीरज चोपड़ा जिनका जन्म 24 दिसम्बर 1997 को हरियाणा के एक छोटे से गांव खांद्रा में हुआ। इनके पिता किसान तथा माता गृहणी है। नीरज की माध्यमिक स्तर तक की पढ़ाई अपने गांव के स्कूल में ही हुई। ये बचपन काफी मोटे थे तो इनके पिता ने इनका मोटापा काम करने के लिए GYM ज्वाइन करवा दिया। ये external activity के लिए अलग-अलग खेल खेलते थे जैवलिन भी उन्हीं में से एक था। वहाँ के प्रसिद्ध जैवलिन थ्रो कोच जयवीर सिंह की नजर इन पर पड़ी और उन्होंने इनके जैवलिन थ्रो की प्रतिभा को सबसे पहले पहचाना। इसके बाद जयवीर सर इनको जैवलिन थ्रो की ट्रेनिंग देने लग गए। यहीं से इनके जैवलिन तथा एक ओलम्पिक चैंपियन बनने का सफर शुरू हुआ। खेल के साथ नीरज चोपड़ा अपनी पढाई पूरी करते हुए Lovely Professional University (LPU) से Arts में स्नातक किया। नीरज चोपड़ा एथलीट होने के साथ ही भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स में Junior Commissioned Oficer (JCO) के पद पर तैनात है।
नीरज चोपड़ा की खेल उपलब्धियां –
2020 टोक्यो ओलम्पिक में गोल्ड मेडल।
2024 पेरिस ओलम्पिक में सिल्वर मेडल।
2018 जकार्ता एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल।
2018 राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल।
2017 एशियाई चैंपियनशिप, भुवनेश्वर में गोल्ड मेडल।
2016 दक्षिण एशियाई खेल, गुवाहाटी में गोल्ड मेडल।
2016 वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल।
2016 एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल।
नीरज चोपड़ा की Net Worth –
टाइम्स ऑफ़ इंडिया तथा GQ इंडिया आदि की रिपोर्ट के अनुसार नीरज चोपड़ा की Net Worth 37 करोड़ रुपये है। नीरज चोपड़ा की Net Worth में खेल के अलावा इनके द्वारा किये जाने वाले ब्रांड प्रमोशन का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और साथ ही में ये भारतीय सेना में JCO के पद पर कार्यरत है। नीरज चोपड़ा की प्रति महीने की आय 30 लाख तथा वार्षिक आय 4 करोड़ रुपये है।
नीरज चोपड़ा : Property ?
Three-Storey Bungalow – khandra village, हरियाणा
Vehicle (Range Rover Sport, Ford Mustang GT, Toyota Foutuner, Harley Davidson Bike)
नीरज चोपड़ा : Earning Sources ?
- By Sports – नीरज चोपड़ा की Net Worth में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ये नीरज चोपड़ा को किसी भी competition को खेलने तथा उसमें जीतने पर Prize Money के रूप में दी जाती है जैसे -टोक्यो ओलम्पिक 2020 में गोल्ड मेडल जितने पर नीरज चोपड़ा हो विभिन्न राज्य सरकारों तथा संगठनों ने कुल 13 करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया तथा आनंद महिंद्रा ने एक वाहन गिफ्ट किया।
- Junior commissioned Officer (JCO)- भारतीय सेना के राजपुताना राइफल रेजिमेंट में।
- Brand Ambassador – नीरज चोपड़ा की Net Worth में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। नीरज चोपड़ा की कुल Brand Value 250 करोड़ रुपये है तथा ये विभिन्न ब्रांड के Brand ambassador है जो निम्न है –
Omega – यह एक स्विस लक्ज़री घड़ी ब्रांड है। यह घड़ियों की सटीकता और शैली के लिए जाना जाता है।
Under Armour – यह एक अमेरिकन स्पोर्ट्स वियर कंपनी है।
Everday – यह एक इलेक्ट्रिक बैटरी ब्रांड है।
Gillette
Samsung
Bharat Petroleum
Team VISA - Brand Endorsement – नीरज चोपड़ा कुछ प्रसिद्ध ब्रांड्स के प्रोडक्ट का प्रमोशन भी करते है जो निम्न प्रकार है
Limca, BYJU’s, Nike, JSW Sports, Britannia, Mobil India, CRED, Gatorade, TATA AIA Life Insurance, Tommy Hilfiger etc.
एक छोटे से गांव से निकलकर एक किसान का बेटा होते हुए भी एक ओलम्पिक चैंपियन बनने तक का नीरज चोपड़ा का सफर हर उस ग्रामीण बच्चे के लिए प्रेरणा है जो छोटे से गांव पैदा होकर तथा संसाधनों के आभाव में भी विश्व चैंपियन बनने का सपना देखता है। नीरज चोपड़ा को उनके कठिन परिश्रम के अलावा उनकी Down-To-Earth Personality के लिए भी जाना जाता है।
Olympic double Bronze मेडलिस्ट मनु भाकर की Net Worth तथा Property जानने के लिए यहाँ Click करें।